संसद में हंगामा, त्रिवेदी की स्थिति स्पष्ट करें मनमोहन

सीपीएम नेता गुरुदास दास गुप्ता ने प्रधानमंत्री को घेरे में लिया और कहा कि प्रधानमंत्री इस्तीफे पर सफाई दें और यह बतायें कि रेल मंत्री कौन है। सीपीआई ने भी सरकार पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि क्या गठबंधन की सरकार ऐसे ही चलती है? इस सवाल जबाव और सरकार के घेराव का जबाव देते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि दिनेश त्रिवेदी ने रविवार की देर शाम ही इस्तीफा सौंप दिया था।
प्रणब दा ने कहा कि त्रिवेदी के इस्तीफे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विचार कर रहे हैं और जल्द ही निर्णय साफ होगा। इस पूरे हंगामे के बीच यह साफ नहीं हो सका कि रेल बजट पर उठने वाले सवालों का जबाव कौन देगा। मालूम हो कि तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत के बाद ही दिनेश त्रिवेदी ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी हाईकमान जो कहेगा वह उसे मानेंगे। वह पार्टी के फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे और अपना इस्तीफा सौंप देंगे।












Click it and Unblock the Notifications