दिल्ली की रफ्तार ने ली एक और बलि

पुलिस के अनुसार कार सवार युवक-युवतियां दोस्त हैं। हादसे के समय नोएडा में फिल्म देखने के बाद सभी आइसक्रीम खाने इंडिया गेट जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार दुर्घटना के समय करीब 150 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर से बिजली के खंभे के दो टुकड़े हो गया तथा पलटने के बाद कार ने कई बार सड़क पर पलटी खाई। पुलिस उपायुक्त प्रभाकर के अनुसार हादसा तेज रफ्तार व चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरजीत सिंह मूल रूप से यूपी के रामपुर का रहने वाला है। हाल ही में उसने ललिता पार्क में होटल खोला है। फिल्म देखकर सभी दोस्त इंडिया गेट आइक्रीम खाने जा रहे थे। गाड़ी गुरजीत चला रहा था। हादसे का शिकार बना बीटेक छात्र शुभनीत उर्फ चिराग यूपी के रामपुर का रहने वाला था। तीन चार दिन पूर्व वह गुरजीत के पास घूमने दिल्ली आया था। शुभम मूल रूप से हरियाणा के यमुनाबाजार का रहने वाला है। लक्ष्मी नगर में किराए पर रह रहा शुभम डीयू से स्नातक है तथा गत वर्ष रणजी ट्राफी खेल चुका है। तीनों युवतियां भी डीयू की छात्रा हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में अभी कार सवार युवक-युवतियों के शराब पिये होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications