पाकिस्तान में बरामद हुए गोलियों से छलनी 14 शव

'डॉन' समाचार पत्र की मानें तो शवों के चेहरे एसिड से जले हुए हैं और शरीर गोलियों से छलनी हैं। चेहरे पर एसिड इसलिये डाला गया है, उनकी शिनाख्त ना हो सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों में से 11 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जिनकी शिनाख्त नहीं हुई है उन्हें दफना दिया गया है।
आपको बताते चलें कि सुरक्षा बलों की तरफ से बीते 12 मार्च को शुरु किये गये एक ऑपरेशन के बाद से 14 लोगों के लापता होने की सूचना थी। वैसे सुरक्षा अधिकारियों ने घटना में उनकी संलिप्तता से इंकार किया है। फिलहाल जांच के आदेश दे दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications