यूपी: सपा का गुंडाराज, बसपा कार्यकर्ता की दिन दहाड़े हत्या
लखनऊ।
यूपी के नये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शपथ लेने के साथ ही साथ यूपी से गुंडागर्दी के खात्मे की भी कसम खाई थी। मगर शनिवार को एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने यह साबित कर दिया किया कि सपा में गुंडाराज किस कदर हावी है। हमीरपुर में मामूली कहासुनी होने पर समाजवादी कार्यकर्ताओ ने एक बीएसपी कार्यकर्ता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। id="toptextpromo">इस
मामले में समाजवादी पार्टी के 4 कार्यकर्ताओ को पुलिस ने पार्टी का झंडा लगी गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 18 साल के बीए के छात्र सलमान ने विधान सभा चुनाव में बीएसपी का प्रचार किया था। बताया जाता है कि ये बात उसके गाँव के चंद लोगो को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने उसकी हत्या कर डाली। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इतना
ही नहीं सहारनपुर में सपा सरकार में शामिल मंत्री राजेंद्र राणा के गांव में सरेआम एक जूनियर इंजीनियर को खंभे से बांधकर पीटा गया। यहां के देवबंद इलाके के भायला गांव में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सत्य प्रकाश को पहले तार में लपेटकर खंभे से बांधा गया और फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। दरअसल, जूनियर इंजीनियर को खबर मिली थी कि करंट लगने से संदीप कुमार नाम के एक लाइनमैन की मौत हो गई है। गांववालों की शिकायत पर लाइनमैन बिजली ठीक करने पहुंचा था लेकिन अचानक बिजली का करंट लगने से उसने दम तोड़ दिया।











Click it and Unblock the Notifications