मधुमिता हत्याकांड में नहीं मिलने वाली अमरमणि को राहत

कवियत्री मधुमिता की बहन निधि शुक्ला के मुताबिक दायर अपील में हाई कोर्ट ने अमरमणि, मधुमणि संतोष का पक्ष लेने के बाद सीबीआई व निधि शुक्ला का पक्ष सुना। इसके बाद उन्हें 28 मार्च को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
दूसरी ओर सेशन कोर्ट के अमरमणि त्रिपाठी को धारा 109 व 201 में बरी करने के फैसले के खिलाफ निधि शुक्ला ने एक याचिका हाईकोर्ठ में दायर करने का निर्णय लिया है। निधि शुक्ला यह 26 मार्च को यह याचिका दायर करेंगी। जिस पर सुनवायी भी 28 मार्च को ही होने की संभावना है।
गौरतलब है कि मधुमिता हत्याकांड भी यूपी की राजनीति के लिए एक बड़ा धब्बा है, जिसमें राजनेता अमर मणि त्रिपाठी के मधुमिता के साथ संबंध थे जो बाद में मधुमिता की मौत का कारण बने। इस हत्याकांड ने यूपी की राजनीति को हिलाकर रख दिया था।
हम आपको बता दें कि मधुमिता कांड के बाद शशि हत्याकांड ने भी यूपी की राजनीति को दागदार किया था। वहीं ऐसा ही एक कांड राजस्थान में हुआ, जिसमें भंवरी देवी की जिंदगी नेताओं की भेंट चढ़ गई और मध्य प्रदेश में शेहला हत्याकांड भी कुछ ऐसा ही मोड़ ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications