मंत्रियों के मंत्रालय को लेकर अखिलेश कर रहे हैं माथापच्ची

अखिलेश के मंत्रालय में तीन बड़े नाम हैं जिनको लेकर पेंच फंसा हुआ है। वो हैं आजम खां, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव। इन तीनों का ही बेहद अहम रोल रहा है सपा पार्टी में और मुलायम सिंह के कार्यकाल में।
मुलायम सिंह अगर राजगद्दी पर होते तो शायद इतना सोचना नहीं पड़ता लेकिन इस बार राजसिंहासन अखिलेश यादव के हाथ में है इसलिए इतनी देर लग रही है। तीनों ही नेता एक-दूसरे से आपस में खार भी रखते हैं ऐसे में तीनों को जो विभाग सौंपा जाये वो बड़ा और एक समान होना चाहिए इसलिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए परेशानी ज्यादा हो गयी है।
देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव तीनों ही लोगों के बारे में क्या सोचते हैं और तीनों को कितना संतुष्ट कर पाते हैं? वैसे आपको बता दें जिन मंत्रियों ने शपथ ली है, उन्हें कमरा, घर , नेमप्लेट सब कुछ मिल चुका है सिवाय मंत्रालय के।












Click it and Unblock the Notifications