पूरे देश को अन्ना का न्योता, 25 को पहुंचे जंतर-मंतर

अन्ना हजारे की टीम ने 25 मार्च के आंदोलन के लिए कुछ इन्हीं शब्दों के साथ पैमप्लेट छपवा ली हैं। ये पैमप्लेट देश भर में बांटी जा रही हैं। इसकी कॉपियां इंटरनेट पर भी डाल दी गई हैं। यानी एक बार फिर अन्ना की आवाज़ बुलंद होने वाली है। जी हां एक बार फिर अन्ना हजारे अनशन पर बैठने वाले हैं। हालांकि यह अभी तक की सूचना के मुताबिक यह अनशन एक दिन का है, लेकिन इसे तीन दिन तक बढ़ाने की बात चल रही है।
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के वॉलेंटियर्स इस आंदोलन को पूरे देश में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। बेंगलुरु में आईएसी के वॉलेंटियर सौरभ के मुताबिक 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग अलसूर लेक के पास स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे। जहां वो शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक रैली का आयोजन करेंगे। इसके बाद 25 मार्च को जिस समय अन्ना दिल्ली में अनशन करेंगे उस समय यहां बेंगलुरु में आईएसी के वॉलेंटियर्स हजारों लोगों के साथ हाल ही में मारे गये आईपीएस अधिकारियों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन एमजी रोड स्थित गांधी प्रतिमा के पास किया जायेगा।
उधर टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा है कि इस बार भी पहले की तरह लोगों के आने की उम्मीद है। अनशन में अन्ना के साथ अन्य लोग भी अनशन पर बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications