प्रणब दा लोकसभा में आज 7वीं बार पेश करेंगे आम बजट

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। रेल बजट पर हो-हल्ला मचने के बाद अब सबकी निगाहें वित्त मंत्री प्रणब दा पर हैं जो कि आज संसद में आम बजट पेश करने वाले हैं। प्रणब दा आज लोकसभा में 7वीं बार बजट पेश करेंगे।

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी वर्ष 2012-13 के लिए आज आम बजट पेश करने के बाद मनमोहन देसाई के बाद ऐसे मंत्री बन जायेंगे जिन्होंने लोकसभा में सबसे ज्यादा बजट पेश किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम पर सर्वाधिक 10 बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।

रेल बजट के बाद आम बजट इसलिए भी खास हो गया है क्योंकि हो सकता है कि अगर आज के बजट में किसी चीज पर बढ़ोत्तरी ना भी क्योंकि पांच राज्यों में कांग्रेस की किरकरी होने के बाद सरकार कोई नया सर दर्द नहीं लेना चाहती है।

एक आम आदमी प्रणब दा के पिटारे से उम्मीद कर रहा है हो सकता है कि दा के झोले से उसके लिए होम लोन की दरें कम हो जायें और गृह निर्माण में उपयोगी वस्तुओं के दाम पर भी लगाम के उपाय हों।

आयकर में छूट हो कम से कम तीन लाख तक हो। खेती संबधित खर्च पर ब्याज दर भी कम हो। वहीं उद्यमियों ने हेल्थ केयर को सर्विस टैक्स दायरे से बाहर लाने और कोयला खदानों का निजीकरण करने की मांग की थी। घर की गृहणियां कह रही है प्रणब दा को रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाना नहीं चाहना है। कुल मिलाकर आम आदमी महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त है इसलिए वो नहीं चाहता है कि प्रणब दा अपने बजट से फिर से महंगाई बढ़ाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+