भारत मां का सच्चा लाल है मेरा सचिन बेटा: लता मंगेशकर
आज सचिन तेंदुलकर मीरपुर में शतक मार कर इतिहास रच दिया है। इस बात पर सुर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने लाल को बहुत बहुत बधाई दी है। लता जी ने स्टार न्यूज पर कहा कि मुझे पता था कि सचिन एक दिन जरूर यह करिश्मा करेंगे और उन्होंने यह पूरा कर दिया।
वो वाकई में महान है। उन्होंने देश को मुस्कुराने का मौका दिया है। वो भारत मां के ही लाल है, आज हर भारतीय को उन पर गर्व होगा और हर कोई सीना ठोंक कर कह रहा होगा कि सचिन भारत मां का बेटा है। वो और आगे जायें यह मेरी कामना है।
आपको बता दें कि लम्बे समय से खराब फॉर्म में चल रहे क्रिकेट के 'भगवान सचिन तेंदुलकर बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में लौट आए बहुप्रतिक्षित 100वें शतक को पूरा कर लिया। सचिन ने अपना यह महाशतक 138 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए पूरा किया।
बांग्लादेश के खिलाफ सचिन का यह पहला वनडे शतक है। सचिन के इस शतक के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। लोग सचिन के लिए नाच रहे हैं, मिठाईयां बांट रहे है और मस्ती में झूम रहे है। क्लिक करें: आखिरकार सचिन का महाशतक पूरा, मीरपुर में रचा इतिहास













Click it and Unblock the Notifications