'दयावान बनने के लिए मुझे क्रूर बनना ही होगा'

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। आज प्रणब दा ने 7वीं बार लोकसभा में बजट पेश किया जहां विरोधी नेताओं ने बेकार और वाहिहात बताया है वहीं इस बजट को पेश करते समय प्रणब दा ने बेहद ही तल्ख अंदाज में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने शेक्सपीयर के मशहूर नाटक हैमलेट का जुमला पढ़ा। उन्होंने कहा, 'दयावान बनने के लिए मुझे क्रूर बनना ही होगा।'

जिससे अंदाजा लग गया था कि आज आम बजट से आम आदमी ही गायब है। अपनी बात को रखते हुए प्रणब दा ने कहा कि वित्त मंत्री का जीवन आसान नहीं है। नीति निर्माताओं, किसानों, राजनीतिज्ञों और व्यापारिक घरानों सहित कई खिलाड़ी अर्थव्यवस्था के निर्माण में अपना योगदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब अर्थव्यवस्था के हिसाब से चलता है तो लोग खुश रहते हैं जहां कोई गड़बड़ी होती है वहां लगते है वित्तमंत्री को कोसना शुरू कर देते हैं। मुखर्जी ने कहा, 'जैसा कि हैमलेट, डेनमार्क के प्रिंस ने शेक्सपीयर के अमर शब्दों में कहा था, दयावान बनने के लिए मुझे क्रूर बनना ही होगा।

जिसके बाद सदन में जोरदार ठहाका लगा। खुद मुखर्जी भी अपने इस बात पर हंसने लगे। लेकिन जब बजट पेश हुआ तो लोगों की समझ में आ गया कि इस बार नरम दिल प्रणब दा ने नहीं बल्कि क्रूर प्रणब दा ने बनाया है, जिसमें ना तो महिलाओं, बच्चों और बुजर्गों के लिए कुछ भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+