यूपीए से नाराज डीएमके ने किया आम बजट का बहिष्कार!

यही नहीं वित्त राज्य मंत्री एसएस पलानिमनिक्कम और अलागिरी संसद से गैर हाजिर रहेंगे। इसके पीछे दलील दी जा रही है तमिलनाडु में उपचुनाव के कारण मंत्री नही आ रहे है लेकिन सूत्रों का कहना है कि तमिल और श्रीलंकाई मुद्दे पर डीएमके सरकार से नाराज चल रहे है इसलिए वो आम बजट का बहिष्कार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आज लोकसभा में दिन के 11 बजे वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी आम बजट पेश करने वाले हैं। इस बार का बजट प्रणब दा के लिए एक अग्निपरिक्षा से कम नहीं है। पिछले एक साल से करचोरी और काले धन के लोगों के बचाने का दंश झेल रही यूपीए सरकार को लगातार विपक्ष और अपने सहयोगियों से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार का हर फैसला और हर प्रस्ताव उसके गले की फांस बन जातै है ऐसे में अगर आज प्रणब दा के पिटारे से कुछ महंगाई को बढ़ाने संबधित जैसी सामग्रियां निकलती है तो यह यूपीए के लिए उल्टा दांव हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications