हरियाणा: रात को महिलाओं को सुरक्षा देगा हैत्पलाईन नंबर

Police
गुडग़ांव। गुडग़ांव में महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा विशेष हैल्पलाईन शुरू की गई है जिस पर कोई भी महिला संकट या उत्पीडऩ के समय सूचित कर सकती है। इस हैल्पलाईन का नंबर 0124-2335100 है जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे चालू रहेगी। सूचना मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंच जाएगी। गुडग़ांव के पुलिस आयुक्त के के सिंधु ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गुडग़ांव जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जिला वासियों विशेषकर महिलाओं को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है और महिलाओं के लिए किसी भी समय काम करने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है।

सिंधु ने स्पष्ट किया कि महिलाएं बिना किसी डर या खौफ के रात्रि शिफ्टों में भी अपनी ड्यूटी करें, गुडग़ांव पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने में पूर्ण रूप से सक्षम है। व्यापारिक प्रतिष्ठान मालिकों को निर्देश दिए हैं कि रात्रि पारी में ड्यूटी पर रहने वाली महिलाओं को सुरक्षित घर छुड़वाने की जिम्मेदारी उनकी होगी।

महिलाओं के लिए सुरक्षा प्रबंधों का उल्लेख करते हुए सिंधु ने कहा कि स्थानीय एमजी रोड़ पर सोमवार को हुई घटना के बाद उन्होंने सम्बंधित पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और एमजी रोड़ के लगभग डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में सुरक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। सिंधु ने बताया कि इस क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की संख्या व गश्त बढ़ा दी गई है। एमजी रोड़ क्षेत्र में चार पीसीआर तथा चार राईडर तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा एक पीसीआर केवल महिला पुलिस कर्मियों की भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि एमजी रोड़ क्षेत्र में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की संख्या दोगुणी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा दल भी गठित किया गया है।

सिंधु ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं पर प्रभावी ढ़ंग से अंकुश लगाने के लिए टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। इस फोर्स के सदस्यों में सम्बंधित क्षेत्र के डीसीपी, उप श्रमायुक्त, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी), महिलाओं के कल्याण के लिए जिला में कार्यरत अग्रणी स्वयंसेवी संस्था तथा जिला के तीन बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह टास्क फोर्स समय-समय पर कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करके जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को अपने सुझाव देती रहेगी ताकि परिस्थितियों के अनुरूप कार्य योजना में बदलाव किया जा सके और महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+