अखिलेश के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे आडवाणी
भाजपा सूत्रों के अनुसार आडवाणी गुरूवार को लखनऊ आएंगे तथा यहां वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और मनोनीत मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामनाएं देंगे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम ङ्क्षसह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री बने लेकिन आडवाणी उनके किसी भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आये थे लेकिन बेटे अखिलेश के शपथ ग्रहण में वह आ रहे हैं।
अखिलेश के शपथ ग्रहण के मौके पर उनका आने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है हर कोर्ई कयास लगाने में लगा है कि कहीं इस समारोह का कोई अन्य अर्थ तो नहीं जब मंच पर दो पार्टियों को दो बड़े नेता एक साथ खड़े होंगे। दूसरी ओर निवर्तमान मुख्यमंत्री मायावती शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन पहले ही दिल्ली चली गयीं।
मायावती तो दिल्ली रवाना हो गयीं लेकिन सूत्र बताते हैं कि सपा की ओर मायावती को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था लेकिन समारोह एक ठीक पहले बसपा सुप्रीमों का दिल्ली जाना बताता है कि वह समारोह में शामिल नहीं होंगी। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाये रखने की वजह से वह लखनऊ से बाहर रहेंगी। इससे पहले भी वह मुलायम ङ्क्षसह यादव के शपथ ग्रहण समारोहों में शामिल नहीं हुईं थीं। फिलहाल राजनीति विश्लेषक आडवाणी के समारोह में शामिल होने के अर्थ निकालने में जुटे हैं तो वहीं कांग्रेस व अन्य विरोधी दल इस तीसरे मोर्चे के गठन से जोड़कर देख रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications