बस हादसे में 22 बच्चों समेत 28 की मौत
जिनीवा।
स्विटजरलैंड के वालाइस प्रांत के सियरे में एक बस दुर्घटना में छुट्टियां मना कर लौट रहे 22 बच्चों समेत 28 यात्रियों की मौत हो गई। स्विस संवाद समिति एसडीए-एटीएस ने आज बताया कि ये बच्चे वाल द अनिनवियर्स से बेल्जियम लौट रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों को लेकर जा रही इस बस का पंजीकरण बेल्जियम में हुआ था। id="toptextpromo">अपने
गंतव्य की तरफ जाते समय यह बस बीती रात एक सुरंग में दीवार से टकरा गई । यह बस करीब 52 लोगों को लेकर जा रही थी। उसने बताया कि दुर्घटना में दो चालक मारे गये हैं। वालाइस के चार अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना में 24 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी लोग अपने घर वापस लौट रहे थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हादसा
वेलेस के स्विस केंटन में सिइरे के नजदीक एक सुरंग में रात करीब 9:15 बजे हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस एक सुरंग के भीतर आपातकालीन लेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर भेजे गए थे। पीडि़तो के परिवार वालों के लिए टेलीफोन हेल्पलाइन भी स्थापित की गयी है।











Click it and Unblock the Notifications