क्‍या पटरी पर लोगों को कटने से बचा पायेगी रेलवे?

rail security
नई दिल्‍ली। केंद्रीय रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने लोकसभा में अपना बजट पेश कर दिया है। इस बजट में उन्‍होंने लेवल क्रॉसिंग खत्‍म करने पर जोर दिया है साथ ही रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सेल बनाने का प्रस्‍ताव रखा है। अब सवाल यह उठता है कि रेलवे का नया सुरक्षा तंत्र क्‍या हर साल उन 15 से 18 हजार लोगों को बचा पायेगा जो रेलगाड़ी से कट कर मरते हैं।

जी हा ये हम नहीं रेलवे मंत्रायल की एक रिर्पोट में ऐसा कहा गया था। रेल दुर्घटना से ज्यादा गलत तरीके से लाइन पार करने से मौतें होती हैं। इसमें से आधी मौतें मुंबई के उपनगरीय इलाको की रेल लाइनों पर होती है।

गौरतलब है क‍ि भारत के मशहूर वैज्ञानिक डा. अनिल काकोदकर की अध्यक्षता में तैयार की गई इस खूनी रिपोर्ट को पिछले दिनों रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को सौंपा गया था। उन्‍होंने कहा कि रेलवे पर बोझ इतना बढ़ गया है जिसकी वजह से ट्रैफिक के नियंत्रण के लिए पैसा और समय दोनों नहीं मिल पाता है। उन्‍होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा को देखते हुए एक अलग विभाग बनाने की जरूरत है।

काकोदकर ने कहा कि ऐसी घटनाए रोकने के लिए रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करके पुलों का निर्माण किया जाए। रेलवे के पास केवल रेल दुर्घटनाओं में मारे गये लोगो का ही आकड़ा होता है, ट्रेक पर करते समय मरने वालों का आकड़ा रेलवे के पास नहीं होता। रेलवे लाइनों पर मरम्मत के दौरान रेलवे कर्मचारियों की भी बड़ी मात्रा में मौतें होती हैं।

रिपोर्ट में उन्‍होंने बताया था कि ट्रैकों की देखभाल करने वाले गैंगमैन, गेट बंद करने वाले गेटमैन और ड्राइवरों सहित एक लाख 24 हजार पद खाली हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+