रेल किराया बढ़ने से नाराज ममता, त्रिवेदी दे सकते हैं इस्तीफा

खबर आ रही है कि ममता बैनर्जी ने कहा कि उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि किराया बढ़ाया जा रहा है। वहीं प्रेस वार्ता में दिनेश त्रिवेदी ने साफ किया कि किराया बढ़ाने का फैसला उनका खुद का था लेकिन अब बढ़े किराये को वापस नहीं लिया जा सकता है।
जबकि आज दिन में 12 बजे जैसे ही सदन में रेलमंत्री ने रेल बजट पढ़ना शुरू किया तो उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ममता बैनर्जी को धन्यवाद दिया था जिनके सलाह-मशवरे की वजह से यह बजट तैयार हुआ है। इसलिए इस बात को पचा पाना बहुत मुश्किल है कि ममता बनर्जी को रेल किराये के बारे में पता नही था।
खबर यह भी है कि तृणमूल कांग्रेस के नाराज होने पर रेलमंत्री को इस्तीफा देने की भी नौबत आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications