मैने रेलवे को आईसीयू से बाहर निकाला: दिनेश त्रिवेदी

इसके लिए खबर है कि ममता बैनर्जी ने त्रिवेदी पर अपना गुस्सा जताते हुए फोन भी किया है जिसके बाद से त्रिवेदी ने साफ किया कि किराया बढ़ाने का फैसला उनका खुद का था। और अब बढ़ा किराया वापस नहीं लिया जायेगा लेकिन अगर इस बात के लिए मुझे रेल मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा तो मैं दे दूंगा। मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है।
आपको बता दें कि ममता बैनर्जी के ही कहने पर दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री बनाया गया था। लोग आते जाते रहते हैं, कोई स्थायी नहीं। उन्होंने कहा, किराया बढ़ाने का फैसला मेरा है।
त्रिवेदी ने कहा कि सुरक्षा व सुविधा के लिए पैसे की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो रेलवे को आईसीयू से बाहर निकाला है। खैर आगे क्या होगा यह कह पाना अभी मुश्किल है लेकिन इतना तो तय है कि त्रिवेदी के बजट ने तृणमूल में ही घमासान मच गया है।












Click it and Unblock the Notifications