दिनेश त्रिवेदी के रेल बजट में ट्रेन दुर्घटनाएं मेन फोकस

वनइंडिया पर रेलवे बजट का लाइव कवरेज सुबह 10:30 बजे से
रेल मंत्रालय ने अपनी इस परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय से 50 हजार करोड़ रूपये की मांग की है जबकि उसे केंद्र सरकार से अभी तक केवल २५,००० करोड़ रूपये प्राप्त हुए है जो प्रस्तावित धनराशी से काफी कम है गौरतलब है की इस परियोजना का मुख्य उद्देश 19 हजार किलो मीटर लम्बे प्रमुख ट्रंक मार्गों को कवर करना है जो नयी दिल्ली-मुम्बई, नयी दिल्ली से कोलकाता, नयी दिल्ली से चेन्नई के बीच का है।
रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलों का ये उन्नयन कार्य एक लम्बी अवधि का काम है जो चरणबद्ध तरीके से किया जायगा आगे जानकारी देते हुए उन्होंने ये भी बताया की इन कैब सिग्नल सिस्टम ठीक वैसा ही है जो यूरोपीय देशों में चल रहा है और हमारे देश में दिल्ली मेट्रो भी कुछ इसी तर्ज पर काम कर रहा है साथ ही उन्होंने ये भी बताया की रेल मंत्री इन प्रस्तावों को 14 मार्च को अपने बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत करेंगे। साथ ही त्रिवेदी राजस्थान के लिए एक नयी बुलेट गलियारे की भी घोषणा करेंगे। जिसका मुख्य उद्देश 591 किलो मीटर लम्बे दिल्ली जोधपुर मार्ग को विस्तृत करना है।
त्रिवेदी के इस बजट में पर्यावरण का भी खासा ख़याल रखा गया है जहाँ उन्होंने 2500 ऐसे शौचालय बनाने की बात कही है जो पर्यावरण को लाभ दे सके जिससे पर्यावरण दूषित न हो सके जहाँ 2012-13 के इस रेल बजट का मुख्य उददेश यात्रिओं को सुविधा और सुगम यात्रा मुहैय्या कराना है।












Click it and Unblock the Notifications