मेरी नीतियों की बदौलत जीती सपा: अमर सिंह

नई दिल्‍ली। कभी समाजवादी पार्टी के आईकन कहे जाने वाले अमर सिंह आज दुनिया के सामने यह दम भर रहे हैं कि उन्‍हीं की नीतियों की बदौलत उत्‍तर प्रदेश में सपा ने जीत दर्ज की है। जी हां दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में सपा जिस विचारधारा को लेकर आगे बढ़ी वो उन्‍हीं की देन है। बस फर्क इतना है कि जब उन्‍होंने अपनी यही नीतियां पार्टी में रखी थीं, तब उन्‍हें सपा विरोधी करार देकर पार्टी से बाहर कर दिया गया था।

अमर सिंह ने कहा, "अपको याद होगा कि सपा हमेशा कंप्‍यूटर, लैपटॉप और अंग्रेजी का विरोध करती आयी है, मैं जब पार्टी में था और पिछले चुनाव में जब मैंने कंप्‍यूटर और अंग्रेजी की बात की थी तब सपा ने मुझे पार्टी विरोधी विचारधारा का व्‍यक्ति करार दे दिया था। और कई अन्‍य बातों में लपेट कर मुझे बाहर कर दिया गया, आज सपा उसी कंप्‍यूटर और अंग्रेजी के बल पर सत्‍ता में एक बार फि वापस आयी है।"

राष्‍ट्रीय लोकमंच के सुप्रीमो अमर सिंह ने हालां‍कि अखिलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा. "मैंने ही अखिलेश को राजनीति की एबीसीडी सिखायी है। मुलायम ने अखिलेश को राजनीति का पाठ कभी नहीं पढ़ाया। जब मैं पार्टी में था तब मैं ही अखिलेश का मार्गदर्शन करता था और उसी सीख को लेकर अखिलेश आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। मैं उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करता हूं।"

अमर सिंह ने अंत में कहा कि मेरे इन शब्‍दों से यह मत समझियेगा कि मैं सपा में वापस आना चाहता हूं। मैं जीवन में कभी भी सपा की ओर मुड़कर अब नहीं देखूंगा।

अब आप बताइये इस अमरवाणी को सुन कर आपको क्‍या लगता है, आखिर अमर सिंह जताना क्‍या चाहते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+