आईपीएस नरेन्द्र के लिए तीन दिन के अनशन पर टीम अन्ना

Team Anna
नई दिल्ली। होली के दिन आईपीएस ऑफिसर नरेन्द्र कुमार की कथित हत्या के जांच के लिए अब अनशन करेगी टीम अन्ना। टीम अन्ना मंगलवार से भोपाल में तीन दिन का अनशन करने जा रही है।

टीम अन्ना ने कहा कि किसी की भी दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और आईपीएस के घर वालों को हर हालत में न्याय मिलना चाहिए। दिवंगत आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार को न्याय दिलाने और भंडाफ़ोड़ करने वालों के संरक्षण के लिये कठोर कानून की मांग को लेकर टीम अन्ना अब अनशन करेगी और आंदोलन चलायेगी।

गौरतलब है कि होली के दिन मध्य प्रदेश के मुरैना में आईपीएस ऑफिसर नरेन्द्र कुमार की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी थी। नरेन्द्र के घरवालों का कहना है कि यह हत्या है लेकिन सरकार माफिआओं को बचाने के लिए ऐसा कर रही है। नरेन्द्र के पिता केशव देव ने मीडिया से कहा कि उनके बेटे नरेन्द्र की हत्या की गई है,जो कि राजनीतिक पंडितो की साजिश है।

जबकि वहीं नरेन्द्र की गर्भवती पत्नी आईएएस अधिकारी मधु ने भी कहा है कि वो अपने पति की मौत को न्याय दिला कर रहेंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं लेकिन उनका कहना है कि इस मामले में अवैध माफिआओं का कोई हाथ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+