सोनिया-राहुल को शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने पहुंचे मुलायम सिंह
दरअसल मुलायम इस आमंत्रण के साथ लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि कि यूपी चुनाव को दौरान राहुल बनाम अखिलेश की जो हवा चली थी वो बस चुनावी मौसम तक ही थी। यह आमंत्रण लेकर खुद मुलायम सिंह यादव दिल्ली गये है। आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है, मुलायम इस सत्र के दौरान ही सोनिया गांधी से मुलाकात करके खुद उन्हें और उनके पुत्र को लखनऊ आने के लिए कहेंगे।
मुलायम ने कहा कि वो शिष्टाचार के नाते ऐसा कर रहे है, इसका कोई राजनैतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। वैसे राजनीतिक पंडितो का दावा है कि मुलायम तमाम नेताओं को एकत्र करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना जरूर चाहते हैं लेकिन वो अभी यूपीए का साथ छोड़ने को तैयार नही है, लेकिन वो जताना चाहते है कि यूपीए उन पर निर्भर है ना कि वो यूपीए पर। देखना दिलचस्प होगा कि मुलायम के आमंत्रण पर सोनिया-राहुल क्या प्रतिक्रिया देते हैं।













Click it and Unblock the Notifications