यूपीए की फटकार के बाद बैकफुट पर ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दरक ओ.ब्रायन ने टि्वटर पर रविवार को साफ किया कि ममता बादल और अखिलेश के शपथ ग्रहण में भाग नहीं लेंगी। आपको बता दें ऐसा करने के पीछे यूपीए के सख्त तेवर है, कहा जा रहा है कि सरकार की ओर से ममता को कहा गया है कि वो किसी भी तरह लक्ष्मण रेखा को पार करने की कोशिश ना करें।
आपको बता दें कि जब से ममता बनर्जी का अखिलेश और बादल की शपथ ग्रहण समारोह में जाने की बात हुई थी तभी से तीसरे मोर्चे के बारे में सुगबुगाहट शुरू हो गयी थी। राजनैतिक पंडितों का कहना था कि अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि राज्यसभा में उसके पास बहुमत नहीं है, ऐसे में विरोधी दल के साथ ममता का खड़ा होना यूपीए के भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications