आखिर क्यों पढ़े अमर सिंह ने राहुल के कसीदे?
बजट सत्र में शामिल होने के लिए अमर सिंह आज दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने सपा को जमकर कोसा लेकिन कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजनीति में उठा-पटक चलती रहती है, कभी कोई जीतता है तो कभी कोई हारता है इसलिए यूपी चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी फ्लाप हो गये, ऐसा नहीं सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर राहुल ने मोर्चा नहीं संभाला होता तो कांग्रेस का और बुरा हाल होता। बादल बरसें तो पानी भी रोकने वाला होना चाहिए और पार्टी में यह काम संगठन करता है। राहुल के कारण बादल तो आए लेकिन कांग्रेस का संगठन इन वोटों को इकट्ठा करने में सक्षम नहीं था।
उदाहरण आपके सामने हैं कल तक सपा को खलियर और हारी हुई पार्टी कहा जा रहा था लेकिन आज वो सत्ता में है इसलिए किसी को कमजोर और फ्लाप नहीं कहा जा सकता है। अब अमर सिंह कांग्रेस महासचिव राहुल के कसीदे क्यों पढ़ रहे है इस बारे में तो आने वाले समय में पता चल जायेगा लेकिन राजनीतिक पंडितों का कहना है कि हो सकता है सपा से बाहर और चुनावों में मुंह की खाने के बाद अमर सिंह कांग्रेस में शामिल होना चाहते हों इसलिए वो राहुल की तारीफ कर रहे हों।













Click it and Unblock the Notifications