यूपी के भावी मुख्यमंत्री अखिलेश का दिल्ली में जोरदार स्वागत

उन्हें विभिन्न दलों के सांसदों ने नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अखिलेश सप्रंग प्रमुख सोनिया गांधी के पास भी गये और उनका अभिभावदन किया। अभिभाषण के दौरान सपा प्रमुख और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे। उन्हें भी कई लोगों ने हाथ मिलाकर बधाई दी। अभिभाषण समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जब केन्द्रीय कक्ष से बाहर निकल रही थीं तो उन्होंने भी मुलायम से हाथ मिलाया।
सोनिया गांधी ने भी मुलायम के पास जाकर उप्र चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिए उन्हें बधाई दी। बाद में लोकसभा की बैठक शुरू होने पर भी यही नजारा देखने को मिला। विभिन्न नेताओं और सदस्यों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी।
सदन में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे और अनेक नेताओं ने चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए उन्हें भी बधाई दी। उल्लेखनीय है कि अखिलेश लोकसभा में उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications