किंगफिशर ने फिर रद कीं 30 उड़ानें

दिल्ली से तय नौ उड़ानों को या तो रद्द किया गया या फिर दूसरी उड़ानों के साथ जोड़ा गया। सबसे व्यस्त मुंबई-दिल्ली क्षेत्र में सिर्फ तीन सीधी उड़ानों का परिचालन किया गया जबकि इस वायुमार्ग पर सालाना सात उड़ानों का परिचालन किया जाएगा। उड़ानों के बाधित होने की बात को स्वीकार करते हुए किंगफिशर ने पीटीआई से कहा कि वेतन में देरी के कारण कर्मचारियों के विरोध के मद्देनजर कुछ विमानों को रद्द किया गया है।
उन्होंने कहा आईएटीए से निलंबन के बाद हमारी वितरण क्षमता सीमित होने के कारण यात्रियो की संख्या कम हुई है। ऐसी स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि कर विभाग ने हमारे बैंक खातों पर रोक लगा दी है। प्रवक्ता ने कहा कि विमानन कंपनी अपनी तय समयसारणी के अनुरूप करीब 80 फीसद उड़ानों का परिचालन करेगी।
साथ ही इस अस्थाई स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आईएटीए द्वारा किंगफिशर को कुछ सुविधाओं से वंचित किए जाने के कारण किंगफिशर को एजेंट के जरिए यात्री और माल बुकिंग में दिक्कत पेश आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications