राजस्थान: मंत्री सांत्वना देने आए तो फेका कीचड़

उन्होंने बताया कि कीचड़ से राजेन्द्र पारीक के कपडे खराब हो गये। इन अज्ञात लोगों ने भागते समय पारीक की सरकारी कार के पिछले शीशे पर पत्थर भी मारे जिससे शीशा टूट गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अपनी जीप में उद्योग मंत्री राजेन्द्र पारीक को सुरक्षित निकाल कर सीकर के लिए रवाना किया।
सूत्रों के अनुसार गंदगी से परेशान लोगों द्वारा मंत्री का ध्यान दिलाये जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर गुस्साये लोगों ने यह कृत्य किया। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उधर पारीक ने घटना की पुष्टि करते हुए घटना को राजनीतिक कारण बताते हुए कहा कि मैने सीकर में जबरदस्त विकास के कार्य करवाये है जिससे कुछ लोग परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications