भारतीय अरबपतियों में मुकेश अंबानी नंबर 1

व्यावसायिक पत्रिका फोर्ब्स की ओर से अरबपतियों की लिस्ट जारी की है जिसमें 48 भारतीय शामिल हैं। जिसमें रिलायंस इंडिया के चेयरमैन मुकेश अंबानी 22.3 अरब डालर की सम्पत्ति के साथ 19वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी की सम्पत्ति एक साल पहले की तुलना में 4.7 अरब डालर कम हो गई है पर वे अभी भी सबसे अमीर भारतीय हैं।
इसके अलावा इस लिस्ट में जो भारतीय शामिल हैं उनमें 10.9 अरब डालर के साथ सवित्री जिंदल एडं फैमिली (80वें स्थान पर), 8.1 अरब डालर के साथ सुनील मित्तल एडं फैमिली (113 वें स्थान पर), कुमार बिड़ला (116वें स्थान पर), 7.8 अरब डालर के साथ अनिल अंबानी (118वें स्थान पर), दिलीप सांघवी (124वें स्थान पर), शशि और रवि रूइया (133वे स्थान पर) और कुशाल पाल सिंह (153 वेंस्थान पर) शामिल हैं। इस लिस्ट में पहला नाम
मैक्सिको के उद्यमी कार्लोस स्लिम का नाम है। उनके पास 69 अरब डालर की जायदाद बतायी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications