त्रिवेदी के बयान पर बोली कांग्रेस, कहा पूरा होगा कार्यकाल

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। अभी पांच राज्यो के बुरे चुनावी नतीजों से कांग्रेस उबर भी नहीं पायी थी कि होली के मौके पर रेल मंत्री और ममता बनर्जी के खासमखास दिनेश त्रिवेदी ने देश में मध्यावधि चुनाव का जिक्र छेड़कर एक नयी बहस छोड़ दी जिसे सुनकर चारों ओऱ यह सुगबुगाहट होने लगी कि कांग्रेस से ममता अपना समर्थन वापस ले सकती हैं औऱ वो भाजपा के साथ हाथ मिलाकर देश में मध्यावधि चुनाव करा सकती हैं।

लेकिन बाद में दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि यह उनकी निजी राय है, इस बात से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, उन्होंने जो कुछ भी कहा वो उनकी बुद्धि की उपज है, इसे पार्टी से जोड़कर ना देखा जाये। लेकिन आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की आज बैठक हो रही है, जिसके बाद ही कोई फैसला किया जायेगा। आसार ऐसे दिख रहे हैं कि साल 2014 से पहले मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस ने कहा कि वो हर हाल में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। केन्द्रीय मंत्री जयंति नटराजन का कहना है कि जो कुछ सुना जा रहा है वो केवल कयास है।

आपको बता दें त्रिवेदी मानते हैं कि इस समय देश में कांग्रेस विरोधी लहर चल रही है। जिसके साथ इस समय सारी पार्टियां जल्‍दी चुनाव चाहती है। त्रिवेदी ने कहा, ‘राजनीति के एक विद्यार्थी के तौर पर मैं राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण कर रहा था और इसका पार्टी अथवा संप्रग का हिस्सा होने से कोई लेना-देना नहीं था।’रेल मंत्री ने कहा, ‘मैंने जो कहा, उस पर कायम हूं, लेकिन यह आपको समझना होगा कि यह बात विचारों के आदान-प्रदान के मंच पर की गई थी। मैंने मंत्री अथवा तृणमूल के सदस्य के तौर पर विचार व्यक्त नहीं किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+