मुस्लिमों की बदौलत जीती सपा
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को इस विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी। राज्यपाल बीएल जोशी को इस्तीफा सौपने के बाद मायावती ने अपने बयान में बताया कि 70 फीसदी मुस्लमानों ने एसपी को वोट दिया है। हार के बाद दी गयी प्रेस वार्ता में मायावती ने कहा था कि दलितों का वोट उनकी पार्टी के साथ बरकरार रहा है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम ये सोच रहे थे कि कहीं भाजपा की सरकार न बन जाए इस कारण से उन्होंने सपा को वोट दिया। ग़ौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी बीएसपी को केवल 80 सीटें मिल पाई, जबकि एसपी को पूर्ण बहुमत के साथ 224 सीटें मिली। भाजपा और कांग्रेस तीसरे और चौथे स्थान पर रही।
माया ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले मुस्लिम रिजर्वेशन का ऐलान किया और भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया। भाजपा ने भी ऊंची जातियों और ओबीसी को अपनी ओर खींचने की कोशीश की। जिसके कारण मुस्लिम डर की भाजपा सत्ता में आएगी क्योकि कांग्रेस तो कमजोर है। इस कारण से उन्होंने अपना सारा वोट सपा की ओर कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications