नन्हें-मुन्नों ने खेली फूलों की होली

Children
मेरठ। मंगलवार को मेरठ कॉलेज मेरठ के दर्जनों छात्र शताब्दी द्वार पर इकट्टे हुए और एक-दूसरे छात्रों के साथ जमकर होली खेली। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में अवकाश की सूचना मिलते ही उन्होंने घर जाने से पहले कॉलेज में ही एक दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई। मेरठ कॉलेज के छात्रों ने ढोल-नगाडों व एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर होली मनाई। इस मौके पर छात्रों ने नगर वासियों को होली की बधाई दी। इस मौके पर पप्पू रस्तौगी, जनरल यादव, अनुज पंवार, रोबिन राठी, अंकित ढाका, महेश कुमार आदि छात्र शामिल रहे। छात्रों ने कहा कि वह होली पर कम से कम पानी का प्रयोग करेंगे।

वहीं सदर स्थित न्यू बचपन किड्स वल्र्ड प्ले स्कूल होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य रीमा गोयल ने बच्चों से कहा होली हर्बल रंगों के साथ ही खेले उन्होंने कहा यह त्यौहार प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है, इसे सादगी और प्रेम के साथ मनाना चाहिए। यह त्यौहार अधर्म पर धर्म की जीत है। कार्यक्रम में सबसे पहले होलिका दहन किया गया उसके बाद नन्ने-मुन्ने बच्चों मनमोहक अंदाज में होली मनाई।

बच्चों ने लाल-नीले पीले व गुलाल एक दूसरे को लगाए और एक-दूसरे के गले मिले। बच्चों ने केमिकल रहित होली खेलने की शपथ ली। स्कूल की डायरेक्टर डिपंल जैन ने सभी बच्चों को उपहार और मिठाई बांटी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खूशबू, अनीता, आंचल, रजनी, स्वाती, अमरिता आदि अध्यापिका का विशेष योगदान रहा।

उधर, साकेत स्थित वेंकटेश्वरा ब्लूमिंग बढ नर्चिरिंग फ्यूचर स्कूल में होली का रंगों से सराबोर रंगीन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर अंजुल गिरी ने एक प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर ने बच्चों को गुलाल लगा कर किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने रंग बिरंगे कपडे पहने थे।

सभी बच्चों ने आपस में हर्बल रंग लगाए। इस अवसर पर डायरेक्टर अंजुल गिरी ने बच्चों को बताया कि हमें होली खेलने के लिए हर्बल रंगों का प्रयोग करना चाहिए , इससे त्वचा को कोई हानि नहीं होती है। बच्चों को पिचकारी, रंग, गुब्बारे व गुजियां बांटी गई। प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर ने बच्चों को बताया कि होली रंगों का त्यौहार, हमें मिलजुल कर इस त्यौहार को मनाना चाहिए। कार्यक्रम को सफल मनाने में पायल, चारू, विधि, ज्योति और रितू का विशेष सहयोग रहा।

दि लिटिल एपेक्स स्कूल में होली मिलन का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया, जिसमें स्कूल के चीफ एक्क्यूटिव डायरेक्टर डा. ब्रजभूषण, डायरेक्टर संजय गोयल, प्रिंसिपल संगीता नोटानी और सभी अध्यापिकाओं ने बढ-चढ कर भाग लिया। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे फूलों और गुलाल से होली खेली गई और साथ ही बच्चों ने होली के लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रिंसिपल ने कहा कि होली हर्षोल्लास और रंगों का त्यौहार है और ये रंग जीवन में भावनाओं का प्रतीक होते है और साथ ही सभी बच्चों को होली के अवसर पर पुरस्कार वितरित किए और होली खेलते समय सावधानी बरते के लिए कहा। उन्होंने सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीचर्स रश्मी, श्वेता, मिताली, रिची, साक्षी, अंजली जैन, कृतिका, मोनिका, अंजली, रचना, दिवलीन, आस्था, एकता, तनु, निकिता, तनु चावला आदि का विशेष सहयोग रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+