विधायक की दीवानगी ने ली शेहला की जान

shehla masood
भोपाल। शेहला हत्याकांड में अपराध का खुलासा करने के लिए सीबीआई पहली बार अधिकारिक तौर पर मीडिया को जानकारी दी। हत्‍या के कारणों पर से पर्दा उठाते हुए सीबीआई ने इस मामले की मुख्‍य आरोपी जाहिदा की दीवानगी को मुख्‍य वजह बताया है। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में जाहिदा परवेज की विधायक ध्रुवनारायण के प्रति दीवानगी ही मुख्‍य वजह है।

उन्‍होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने जाहिदा परवेज से कन्‍नी काटना शुरू कर दिया था। ध्रुवनारायण उसको टालने लगा था , लेकिन इस दौरान ध्रुव का शेहला से मिलना जुलना जारी था। सीबीआई के अनुसार शायद इसी कारण से जाहिदा पर सनक सवार हो गई, और यह सनक धीरे धीरे खून की प्‍यास में बदल गयी।

सीबीआई ने बताया कि जाहिदा शेहला की हत्‍या के बाद से उससे जुड़ी सारी खबरों की कटिंग काटकर ऐ फाइल में रखती थी। जाहिदा से पूछने पर उसने कहा क‍ि खबरे देखकर वह हंसती थी उसको शायद उम्‍मीद भी नहीं थी कि सीबीआई का फंदा उन तक पहुंचेगा।

सीबीआई जांच में स्‍पष्‍ट हो गया है कि विधायक ध्रुव को लेकर जाहिदा का पागलपन, डायरी में दर्ज प्‍यार भरी बाते, हत्‍या की सुपारी देना सब दीवानगी का ही नतीजा है। शेहला हत्‍या की साजिश रचने से लेकर उसे अंजाम तक पहुंचाना बेहद शातिराना थी। अगर सीबीआई ने नई तकनीकि से जांच नहीं की होती तो मामला नहीं खुल पाता। सीबीआई ने बताया कि 16 अगस्‍त को 11 बजकर 19 मिनट पर उसकी हत्‍या हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+