विकिलीक्‍स का दावा समुद्र में नहीं अमेरिका में दफनाया गया था ओसामा

Osama Bin Laden
वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने ओसामा को दफनाए जाने की तस्‍वीरें सार्वजनिक नहीं की थीं। जिस वजह आज तक उसके अंतिम संस्‍कार पर सस्‍पेंस बरकरार है। पिछले साल 2 मई को उसको मार गिराने वाले सील कमांडों ने अपने बयान में कहा था कि ओसामा को अरब सागर में दफनाया गया था। मगर विकीलीक्‍स ने लीक हुए एक मेल को सार्वजनिक कर हंगामा मचा दिया है।

विकीलीक्‍स का कहना है कि 2 मई को ओसामा को मार गिराने के बाद उसे अरब सागर में नहीं दफनाया गया था। बल्कि अमेरिकी सेनाएं उसे अपने साथ अमेरिका ले गई थीं। जहां उसको दफनाया गया था। ओसामा की मौत के बाद ओबामा प्रशासन ने कहा था कि ओसामा बिन लादेन को इस्‍लामिक रीति रिवाजों के आधार पर अरब सागर में दफनाया गया था।

यह मेल एक हैकर ग्रुप अनॉनिमस ने हैक किया है। जिसमें बताया गया है कि मेल में जो जानकारियां मिली हैं उसके मुताबिक ओसामा बिन लादेन को अरब सागर में नहीं बल्कि अमेरिका में दफनाया गया था। अब इस बात पर भी संदेह जताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान के एबटाबाद में ओसामा को मारा गया था या फिर उसे अमेरिका ले जाकर मौत के घाट उतारा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+