इजराइली कार धमाके में पुलिस ने की ईरानी नागरिक की गिरफ्तारी
दिल्ली।
13 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास के पास इजराइली दूतावास की गाड़ी में हुए धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में ईरानी मूल के मोहम्मद अख्तर काजमी को गिरफ्तार किया है। यह शख्स पेश से स्वतंत्र पत्रकार है। पुलिस ने उसे दिल्ली की लोधी कालोनी से गिरफ्तार किया है। id="toptextpromo">पुलिस
के मुताबिक मोहम्मद अख्तर काजमी ने ही बम धमाके की साजिश को अंजाम दिया था। बम धमाके की साजिश उसके घर पर ही रची गई थी। पुलिस अब इस मामले में काजमी के एक साथी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस केस में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
हमले में पहले से ही ईरान के शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। भारतीय जांच एजेंसियों के पास इसके पर्याप्त सुबूत थे। इन सुबूतों के आधार पर ही यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने इस केस के पूरी तरह खुलने का दावा किया है।











Click it and Unblock the Notifications