जाट आंदोलन: हिसार में स्थिति नाजुक, सेना बुलाई गई

Police force
हिसार/सिरसा। पिछले पंद्रह दिन से चल रहा जाट आंदोलन मंगलवार को और ज्‍यादा उग्र हो गया। यहां पर तमाम आंदोलनकारी सीधे पुलिस फोर्स से भिड़ गये। इस दौरान कई जगह पुलिस और जाटों के बीच हिंसक झड़पों की शिकायतें मिलीं। हिसार में हालात इतने खराब हो गये हैं कि जिला प्रशासन ने सेना बुलाने का फैसला किया है।

बीती रात आंदोलन कर रहे जाटों ने कई जगह आगजनी व पथराव किया। वहीं कई जगह ऐसे भी जाट हैं, जो शांतिपूर्ण ढंग से रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं। हिसार में हुए हिंसक आंदोलन में जाटों ने एक पुलिस थाने को आग लगा दी। वहीं हिसार से सिरसा जाने वाले रेल मार्ग पर ट्रैक पर हजारों जाट डटे हुए थे कि बुधवार की दोपहर यहां स्थिति बिगड़ गई। जाटों ने अचानक एक बार फिर पुलिस पर हमला बोल दिया। इसके चलते पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

लुधियाना ट्रैक पर चलीं ट्रेनें, भिवानी मार्ग ठप

फतेहाबाद के गाजूवाला में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी है। सुबह टकराव के बाद डीएसपी समेत कई लोग घायल हो गए और दिनभर टकराव की आशंका बनी रही। हिसार, भिवानी में भी कई स्थानों पर ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया। मंगलवार को ट्रैक मुक्त कराने के बाद हिसार-लुधियाना रेलमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। मगर अभी भी भिवानी रेलमार्ग ठप है। रेलवे प्रशासन ने मुख्यालय के आदेश पर सुरक्षा बंदोबस्त के साथ खाली टैंकर ट्रेन को हिसार से भिवानी रवाना किया।

हरियाणा से गुजर रही ट्रेनों में भारी संख्‍या में जीआरपी के जवान तैनात किये गये हैं, ताकि लूटपाट की कोई वारदात नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+