इन वजहों से जनता ने नकारा माया को

लखनऊ। सत्‍ताधारी पार्टी बसपा 2007 के विधानसभा चुनाव में 206 सिटों के साथ पूर्ण बहुमत के साथ उत्‍तर प्रदेश में सरकार बनायी थी, लेकिन अगर 2012 के ताजा चुनावी परिणाम को देखा जाए तो बसपा काफी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। अपने शासन में जनता को सुशासन का उपहार देने का वादा करने वाली बसपा को आखिर क्‍यों जनता ने नकार दिया?

अपने पूरे शासनकाल में माया योजनाओं और प्रदेश के विकास की बात करती रही, इसके साथ की इनको अपने पूरे कार्यकाल में विरोधियों का आरोप झेलना पड़ा। कभी मूर्तियों पर खर्च किये गये करोड़ो रूपये को लेकर तो भी मनरेगा योजना के क्रियांवन को लेकर। ताजा परिणाम के अनुसार ऐसा लगता है क‍ि जनता ने भी माया सरकार को नकार दिया है।

माया ने अपने एक बयान में कहा था कि लखनऊ पेरिस बन गया। अगर सच्‍चाई पर नजर ड़ाली जाए तो पूरे लखनऊ का भी विकास नहीं हो पाया है। उत्‍तर प्रदेश में सैकडो चलाई गयी लेकिन उनको पूरा करने में प्रदेश सरकार असफल दिखी। मनरेगा जैसी योजना में जनतो को घोटाले ही घोटाले दिखे। एनआरएचएम जैसे घोटाले में करोड़ो हजार का घाटाला, और सीमएओ सहित पांच की हत्‍या का भी मामला सामने आया।

विकास के नाम पर पूरे प्रदेश में केवल मूर्तियां लगाई गयी। माया सरकार में सबसे ज्‍यादा भ्रष्‍ट मंत्री निकले, जिनको उन्‍होंने शासन से बेदखल किया तो मगर सत्‍ता के अंतिम प्रणाव में। इस सरकार में सबसे ज्‍यादा दलित और महिलाओं पर अत्‍याचार हुआ। अब ये सारी चीजे जनता नकार नहीं सकती जिसके कारण से जनता ने शायद माया सरकार को नकारने का पूरा मन बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+