राहुल कांग्रेस के युवराज नहीं यमराज है : भाजपा
वाराणसी। भले ही भाजपा की यूपी में हालत पतली है लेकिन पंजाब और गोवा में उसने जिस तरह कांग्रेस को पटखनी दी है उसकी खुशी उससे छुपायी नहीं जा रही है। स्टार न्यूज से बात करते हुए बनारस में भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस बुरी तरह से हार गयी है जो यह बताता है कि जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया है। राहुल गांधी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है जिससे स्पष्ट होता है राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के युवराज नहीं बल्कि यमराज है।
इससे पहले पंजाब और गोवा में स्पष्ट बहुमत मिलने से उत्साहित और उत्तराखंड में फिर सरकार बनाने की आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इस बात के लिए जनता को धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस को अपनी भूल का एहसास हो गया होगा।
गडकरी ने भी कहा कि अब यूपीए को अपनी देश में पोजिशन को समझ लेना चाहिए कि उसके कोरे वादों और दावों को अब जनता समझ चुकी है। जनता ने इन चुनावों में भ्रष्टाचार और महंगाई पर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के खिलाफ वोट किया है।













Click it and Unblock the Notifications