अमर सिंह के जाते ही जीतने लगी समाजवादी पार्टी

आपको बता दें आज सपा की जीत का सेहरा जहां अखिलेश यादव के सिर बंध रहा है उसके पीछे सपा को वो मजबूत संगठन है जिनके लिए कभी समाजवादी पार्टी जानी जाती थी। मतलब यह कि आज सपा जीती है तो उसके पीछे कारण है उसकी एकता और वो मुद्दे जिन्हें वो पिछले चुनावों में भूल चुकी थीं।
सपा ने इस बार किसी फिल्मी चेहरे को सामने नहीं किया। इस बार बुखारी के साथ मुलायम एक टेबल पर बैठे नजर आये कारण है कि इस बार मुलायम के साथ अमर सिंह नहीं खड़े थे। पिछले लोकसभा चुनाव को याद कीजिये कि किस तरह फिल्मी चेहरे सपा के साथ कदम से कदम मिला कर चलते थे।
मुसलमानों के रहुनमा बनने वाले मुलायम सिंह यादव कल्याण सिंह को गले लगा बैठे जिसके चलते सपा की जीती हुई सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी ही हार गयीं। रामपुर में आजम खां ने मुलायम का साथ छोड़ दिया और आज पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव भी मुलायम और अखिलेश की तारीफ करते हैं जो कि कल तक अमर सिंह के चलते अखिलेश यादव से बात नहीं करते थे।
आज की जीत काफी हद तक पार्टी की एकता को जाता है जो अमर सिंह के रहते भटक चुकी थी। आज अमर सिंह के ना रहने पर ठाकुरों का वोट भी साईकिल को मिला है जबकि जब अमर सिंह के रहते मुसलमानों का वोट भी सपा को गंवाना पड़ा था। कुल मिलाकर साल 2012 की विधानसभा की तस्वीर यही कह रही है कि अमर सिंह जैसे पेवन को हटाने से ही सपा जीतने लगी।












Click it and Unblock the Notifications