भाजपा के साथ किसी भी कीमत पर नहीं: आजम खां
रामपुर मे सपा नेता आजम खां भी आगे चल रहे है लेकिन स्थिति यही है यूपी में त्रिशंकु विधानसभा के आसार है जिसके जवाब में आजम खां ने इंतजार कीजिये, अभी पूरे नतीजे ने नहीं आये है।
लेकिन आजम खां ने कहा कि भाजपा के साथ सरकार कभी नहीं बनायेंगे लेकिन कांग्रेस का साथ चाहते हैं इस बारे में अभी भी कुछ नहीं कहा है। इस बात का जवाब देते हुए आजम खां केवल मुस्कुरा कर रह गये। खैर इतना तो तय हो गया है कि बीजेपी और कांग्रेस के सहयोग के बिना यूपी सरकार नहीं बन सकती है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई थी। मतगणना के लिए 168 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, गोवा और मणिपुर के 690 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न हुए खान मतदान की मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। ताजे नतीजे जानने के लिए क्लिक करें: ताजा रूझान













Click it and Unblock the Notifications