224 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से आयी सपा

Elections
उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के विधानसभा चुनाव के नतीजे 6 मार्च को घोषित हो रहे हैं। हम आपके लिए लाये हैं चुनाव परिणाम का लाइव कवरेज। हर पल की खबर आपको इस पेज पर मिलेगी।

विधानसभा चुनाव 2012 का स्‍पेशल पेज

8:30 बजे। उत्‍तर प्रदेश के नतीजे पूरी तरह सामने आ गये हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी को 224, बसपा को 80, कांग्रेस व रालोद को 37, भाजपा को 47 ओर अन्‍य दलों को 15 सीटें मिली हैं।

8:00 बजे। भाजपा के विनय कटियार ने कहा है कि सपा की सरकार पांच साल चलनी चाहिये, लेकिन अगर गुंडागर्दी शुरू हुई तो अगली बार भाजपा को जरूर मौका मिलेगा।

7:45 बजे। उत्‍तर प्रदेश में सिर्फ तीन सीटों पर परिणाम आने बाकी हैं। दो पर बसपा आगे हैं और एक पर कांग्रेस।

7:30 बजे। उत्‍तराखंड में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कांग्रेस को 32 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा इससे एक सीट कम 31 पर रही। बसपा को 3 व अन्‍य को 4 सीटें मिलीं।

7:00 बजे। भारतीय जनता पार्टी ने माना कि सपा उनसे ज्‍यादा अच्‍छा विकल्‍प।

6:45 बजे। मणिपुर के चुनाव परिणाम- कांग्रेस 42 सीटें मिलीं, जबकि अन्‍य दलों को 18 सीटें मिलीं।

6:30 बजे। गोवा के परिणाम चुनाव आयोग द्वारा घोषित कर दिया गया- गोवा विधानसभा चुनव परिणाम- कांग्रेस 09 | भाजपा 24 | अन्‍य को 07

6:15 बजे। उत्‍तराखंड में भाजपा, कांग्रेस बराबरी पर। दोनों 30-30 सीटें जीत चुकी हैं, अब देखना है कि अंतिम 3 सीटों पर किसका कब्‍जा होता हे। कांग्रेस 2 सीटों पर और भाजपा 1 सीट पर आगे है।

6 बजे। समाजवादी पार्टी को बहुमत मिल गया है, जिसके बाद अखिलेश के मुताबिक मुलायम का सीएम चुना जाना लगभग तय है।

5:46 बजे। यूपी का सीएम कौन होगा इस पर अभी भी प्रश्‍नचिन्‍ह खड़ा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि कल संसदीय दल की बैठक में तय होगा कि वो सीएम बनेंगे या मुलायम सिंह यादव।

5:17 बजे। उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया है। सपा ने 206 सीटें जीत ली हैं। अभी भी सपा 18 सीटों पर आगे चल रही है।

5 बजे। बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी को इस हार से सबक लेना चाहिये, कांग्रेस अब डूबता हुआ जहाज है, उस पर सवार होने वाले डूबेंगे ही।

4:30 बजे। अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती और हाथी की मूर्तियां तोड़ी नहीं जायेंगी, बल्कि खाली स्‍थानों पर अस्‍पताल बनाये जायेंगे।

4:20 बजे। सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में जनता का धन्‍यवाद दिया। सपा को जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट मिला है। हमने जो घोषणापत्र में कहा है, हम वो सारे वादे पूरे करेंगे।

3:51 बजे।
राहुल गांधी ने हार की जिम्‍मेदारी लेते हुए कहा कि यूपी में हार के लिए कांग्रेस में बेसिक फंडामेंटल की कमी है। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि यूपी की जनता को हम विश्‍वास नहीं दिला पाये कि कांग्रेस बसपा को हरा पायेंगे, उन्‍हें हम विश्‍वास नहीं दिला पाये कि कांग्रेस की जमीन इतनी मजबूत है कि बसपा को हरा सके।

3:40 बजे। लखनऊ पूर्व से कलराज मिश्र जीते, लखनऊ उत्‍तर से सपा प्रत्‍याशी जीते। वहीं चरखारी से उमा भरती जीतीं।

3:33 बजे। लखनऊ विश्‍वविद्यालय के पूर्व उपाध्‍यक्ष व सपा प्रत्‍याशी पवन पांडेय ने अयोध्‍या में दिग्‍गज नेता लल्‍लू सिंह को हराया है।

3:14 बजे। सलमान खुर्शीद की बेगम लुइस खुर्शीद हारीं।

3:00 बजे। पंजाब में अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल ने जीत का श्रेय बेटे सुखबीर को दिया। साथ में किया जनता का धन्‍यवाद। खबर विस्‍तार से।

2:43 बजे। सीतापुर, बलरामपुर और बहराइच में सभी सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में।

2:30 बजे। पंजाब में अकाली दल को पूर्ण बहुमत मिला। अकाली व उसके सहयोगी दलों ने 59 सीटें जीत ली हैं। अभी भी अकाली दल 8 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

2:00 बजे। रीता बहुगुणा जोशी ने जीत दर्ज की। रामपुर में आजम खां 61 हजार वोटों से जीते।

2:00 बजे। जौनपुर से सपा प्रत्‍याशी श्रद्धा यादव, और पडरौना से बसपा के स्‍वामी प्रसाद मौया जीते।

1:53 बजे। अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी जीते। बिधुना से प्रमोद कुमार जीते। उत्‍तराखंड में भाजपा सबसे आगे, कांग्रेस को भी बढ़त।

1:40 बजे। दिबियापुर से सपा के प्रदीप कुमार जीते, शाहबाद से बाबू खान, लखनऊ कैंट में रीता बहुगुणा जोशी 5 हजार वोट से आगे। लखनऊ मध्‍य से रविदास मेहरोत्रा आगे चल रहे हैं।

1:05 बजे । उत्‍तराखंड में निशंख जीते, उत्‍तर प्रदेश में आजम खां को रामपुर की सीट मिली।

12:49 बजे। उत्‍तर प्रदेश में बसपा का खाता खुला, कांग्रेस ने भी एक सीट जीती। हालांकि सपा अब तक 10 सीटें जीत चुकी है।

12:41 बजे। सपा ने लगाया दोहरा शतक, 200 सीटे पर बढ़त। बसपा ने दो सीटें जीतीं।

12:11 बजे। शाम 3:30 बजे राज्यापाल से मुलाकात कर इस्तीफा देंगी मुख्यमंत्री मायावती।

12:08 बजे। उत्‍तराखंड में भाजपा ने 3 सीटें जीत ली हैं। वहीं पंजाब में अकाली दल ने 5 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीत ली हैं। मणिपुर में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय हो गया है।

11:45 बजे। यूपी में रूझान: सुखदेव राजभर पीछे, मुन्‍ना बजरंगी आगे, अतीक अहमद पीछे।

11:35 बजे। अब यूपी की सियासी तस्वीर साफ होने लगी है. सपा बहुमत से 20-30 सीट दूर रह सकती है। वहीं पंजाब में अकाली दल गठबंधन ने 4, कांग्रेस 6 सीटें जीत चुकी है। वहीं मणिपुर में कांग्रेस ने 13 सीटें जीत ली हैं।

10:59 बजे। रूद्रपुर से सितारगंज सीट भाजपा ने जीती

10:48 बजे।
भाजपा ने उत्‍तराखंड में खाता खोला। पहली सीट जीती। उधर उत्‍तर प्रदेश में बाहुबली प्रत्‍याशी बृजेश सिंह पीछे चल रहे हैं। अतीक अहमद आगे चल रहे हैं। लिखा जा सकता है कि बाहुबलियों की हालत पस्‍त नजर आ रही है। राजवीर सिंह कल्‍याण के बेटे भी पीछे चल रहे हैं।

10:30 बजे। कुख्यात डकैत ददुआ का बेटा वीर सिंह पीछे चल रहा है

10:10 बजे।
लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय और मायावती के आवास पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल हार जीत के बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा मगर रुझान की मानें तो बात ही सन्‍नाटे वाली है। वहीं दूसरी तरफ सुल्तानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश पांडे आगे चल रहे हैं।


9:40 बजे। बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सिरोही आगे चल रहे हैं । ऐसा माना जा रहा है कि अगर रुझान नतीजों में बदल गया तो यूपी में त्रिशकू सरकार बनेगी।

9:27 बजे। उत्तर प्रदेश मतगणना (271/403): बसपा-58, सपा-116, कांग्रेस-36, भाजपा-56 और अन्य-10।

9:25 बजे। यूपी मतगणना की रुझानों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। हम आपको बता दें कि हम आपको अभी रुझानों से अवगत करा रहे हैं, यह नतीजे नहीं हैं। नतीजों के लिये हमारे साथ पर बने रहें। सिर्फ रिफ्रेश करें और सबसे पहले जाने चुनावी हलचल के बारे में।

9:15 बजे। यूपी के सिसवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।

9:10 बजे। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही आगे चल रहे हैं। मऊ क्षेत्र से मुख्तार अंसारी आगे।


9:00 बजे। मतगणना में अबतक सबसे बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरली में पार्टी में 5 सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं लखनऊ से कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं।

9:00 बजे। नोएडा से सपा के सुनील चौधरी, मथुरा से भाजपा के देवेंद्र शर्मा और अलीगढ़ से बसपा के संजय शर्मा आगे चल रहे हैं।

8:45 बजे। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी आगे, रीता बहुगुणा जोशी पीछे, दौसी- गुलाब देवी (बीजेपी) आगे, धामपुर- राजेंद्र सिंह (बीजेपी) आगे, सहारनपुर- विक्रम सिंह (बीजेपी) आगे।

8:29 बजे। मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव आगे।

8:28 बजे। लखनऊ के चुनाव आयोग दफ्तर में सिर्फ मीडिया और आयोग के अधिकरी। बाकी लोग नदारद, वीडियो ग्राफी से पूरे प्रदेश के मतगणना की मानीटरिंग की जा रही है।

8:15 बजे। रुझानों में समाजवादी पार्टी ने किया आगाज, शुरु से ही 4 सीटों पर आगे। मायावती के गढ़ अकबरपुर की रानिया सीट पर समाजवादी पार्टी का प्रत्‍याशी सबसे आगे।

8:24 बजे। लखनऊ कैंट से भाजपा प्रत्‍याशी आगे, वहीं कलराज मिश्र भी आगे। वारणसी दक्षिण में भाजपा आगे। बक्‍शी का तालाब से सपा आगे।

8:22 बजे। भारतीय जनता पार्टी 7 सीटों पर आगे, कांग्रेस चार और बसपा दो सीटों पर आगे।

8:00 बजे। सभी पांच राज्‍यों में ईवीएम खुलीं, मतगणना शुरू।

7:45 बजे। दिल्‍ली की 24 अकबर रोड पर राहुल गांधी के लिए यज्ञ का आयोजन।

7:30 बजे। रीता बहुगुणा जोशी बजरंग बली का आशीर्वाद लेने लखनऊ के हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं।

7 बजे। वोटों की गिनती की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी मतगणना स्‍थलों पर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+