रिजल्ट तो आने दो फिर बहुत कुछ बोलूंगा: अन्ना हजारे
गौरतलब है कि अन्ना टीम ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदान जागरूकता अभियान चलाया था। स्वास्थ्य की खराबी के चलते अन्ना हजारे इस अभियान का हिस्सा नहीं बन पाये थे। लेकिन उनका संदेश हर राज्य में पहुंचा था। आपको बता दें पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के नतीजें आज आने वाले हैं। जिसकी गिनती अब शुरू हो गयी है।
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के लिए 168 केंद्र बनाए गए हैं।उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, गोवा और मणिपुर के 690 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न हुए मतदान की मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। क्लिक करें : लाइव- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम













Click it and Unblock the Notifications