उधार के कमांडर हैं बेनी प्रसाद वर्मा: अखिलेश यादव

पार्टी नेता नीरज शेखर ने भी कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा की खुद तो पार्टी में कुछ चलती नहीं है, कांग्रेस उनकी तो सुनती नही है इसलिए वो जो मुंह में आता है उसे उगल देते हैं। वैसे कांग्रेस का भी कहना है कि बेनी का जो बयान है वो उनकी निजी राय है। पार्टी इस तरह की किसी भी बात पर विचार नहीं कर रही है।
गौरतलब है कि एक निजी न्यूज चैनल पर बात पर करते हुए सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि कांग्रेस को यूपी में सपा से नहीं बीएसपी से हाथ मिला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मायावती की पार्टी बसपा समाजवादी पार्टी से कहीं बेहतर है। उन्होंने यह भी कहा था कि मायावती सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से हजार गुना बेहतर हैं।












Click it and Unblock the Notifications