पाक की हत्फ-2 से कही आगे भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल

अब आपको बताते चले कि भारत ने रविवार को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की दूसरी इकाई को अपने पश्चिमी क्षेत्र में शामिल किया। सेना ने इकाई की सामरिक क्षमता प्रमाणित करने के लिए 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण भी किया। इसी को देखते हुए पाकिस्तान ने भी सोमवार को कम दूरी तक सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमतायुक्त हत्फ-2 180 किलोमीटर की दूरी तक वार करने वाली मिसाइल का परिक्षण कर ड़ाला।
भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल की विशेषता
ब्रह्मोस धरातल से कम से कम 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए सतह के लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता रखती है। यह 2.8 मैक की गति अथवा तीन गुना ध्वनि की गति तक पहुंच सकती है।
पाकिस्तानी हत्फ-2 मिसाइल की विशेषता
हत्फ-2 मिसाइल 180 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और यह बेहद सटीक ढंग से परम्परागत और गैर-परम्परागत मुखास्त्र वहन करने में सक्षम है।
दोनों देशों के बीच काफी समय से ऐसी होड़ लगी रही है। एक अगर कोई नया परिक्षण्ा करता है तो दूसरा भी उसी राह पर चल देता है। शक्ति के मुद्दे पर दोनो ही एक दूसरे से आगे निकलना चाहते है। भारत और पाकिस्तान का यह चूहे-बिल्ली का खेल खत्म होने वाला नहीं है , क्योकि ना हो इसमे कभी दोस्ती हो सकती है और ना ही एक देश खत्म होगा।












Click it and Unblock the Notifications