दिल्ली में अफगानी महिला का कत्ल

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। किसी बात पर बहस के बाद एक अफगान युवती ने अपने प्रेमी से शादी से करने से मना कर दिया। इस बात से वह इतना खफा हुआ कि उसने युवती की हत्या कर दी। दोनों मूल रूप से अफगानी हैं। युवती अमेरिका से अपनी मौसी के यहां आई थी। गेस्ट हाउस में वारदात को अंजाम देने के बाद अफगान युवक काबुल भागने की फिराक मे था। पुलिस ने उसे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि जंगपुरा स्थित शमशेर होम स्टे गेस्ट हाउस में एक अफगानी युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 105 में पहुंची। वहां लहूलुहान हालत में एक युवती का शव पड़ा था और उसके पेट में चाकू फंसा था। घटनास्थल पर मौजूद युवती की मौसी नूरया ने उसकी पहचान पैमाना (22) के रूप में की। पुलिस के मुताबिक पैमान की सहेली रात करीब 11.15 पर गेस्ट हाउस में उससे मिलने गई तो देखा उसकी हत्या हो चुकी है।

उसने ही पुलिस और गेस्ट हाउस के लोगों को पहली सूचना दी। मूलत: अफगानिस्तान की रहने वाली पैमाना अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। 7-8 दिन पहले ही वह दिल्ली आई थी। उसकी अफगानिस्तान निवासी ओमिद मिलाद से सगाई हुई थी। ओमिद रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पढ़ाई कर रहा है। वह भी दिल्ली आया हुआ था और गेस्ट हाउस में रह रहा था। नूरया ने बताया कि पैमाना ने ओमिद के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था, जिसकी वजह से ओमिद काफी तनाव में था। उसने आरोप लगाया कि ओमिद पैमाना की हत्या कर फरार हो गया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ओमिद की तलाश शुरू करद दी। पुलिस ने ओमिद का लुक आउट नोटिस जारी कर एक एक टीम को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भेजा। जहां से ओमिद को दबोच लिया गया। वह काबूल भागने के फिराक में था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक गेस्ट हाउस में किसी बात पर दोनों में तकरार हो गई। इस पैमाना ने कहा कि वह तुमसे शादी नहीं कर सकती। लेकिन शाम को सुलह हो गई दोनों बाजार गए। रात में ओमिद गेस्ट हाउस चला गया। थोड़ी देर बाद पैमाना भी पहुंच गई। उसने मौसी से कहा कि वह गेस्ट हाउस में नहाने जा रही है। गेस्ट हाउस में एक बार दोनों थोड़ी देर की बातचीत के बाद भिड़ गए। गुस्से में ओमिद ने उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+