ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के 5 लाख फॉलोवर्स

हम आपको बता दें कि 4 लाख फॉलोवर पूरे होने के बाद से नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पेज पर कई रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ा दिया। जिनमें सबसे पहला कदम यह था कि खुद मोदी ने लोगों को फॉलो करना शुरू किया। लोगों को सीधे फॉलो करने से मोदी ने लोगों से सीधा संवाद शुरू कर दिया। हालांकि वो सभी के ट्वीट्स का जवाब सीधे नहीं दे पाते हैं, लेकिन हां वो प्रत्येक ट्वीट को गंभीरता से लेते हैं।
दूसरी सबसे अहम बात यह कि स्वामी विवेकानंद की जयंती की 150वीं वर्षगांठ पर गुजरात ने 2012 को "युवा शक्ति का वर्ष" घोषित किया और इसे जयंती वर्ष के रूप में मनाना शुरू किया। उनके इस अभियान से लाखों लोग जुड़ रहे हैं।
पिछले महीने मोदी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट www.narendramodi.in को नया कलेवर प्रदान किया, जिसमें लोग सीधे जनसंवाद कर सकते हैं। इस वेबसाइट के अंतर्गत न केवल गुजरात के विकास कार्यों पर फोकस किया जा रहा है, बल्कि "जनसंवाद" का कॉलम शुरू किया, जिसमें आम आदमी एक पत्रकार के रूप में लिख सकता है। खबर लिखने का काम अब सिर्फ मीडिया तक नहीं सीमित रह गया है, अब आम आदमी नरेंद्र मोदी की वेबसाइट पर जाकर खबर लिख सकता है। यही नहीं फोटोग्राफ्स भी अपलोड कर सकता है।
इसके अलावा एक सेक्शन 'यू सेड इट' शुरू किया गया, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने विचार रख सकता है। मीडिया कवरेज विभाग के अंतर्गत राज्य के ताज़ा समाचारों को देखा जा सकेगा।
गौरतलब है कि टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग किये जाने के लिए नरेंद्र मोदी को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्हें कंप्यूटर सोसाइटी आफ इंडिया ने 2011 में ई-रत्न अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके साथ आईसीटी आधारित सेवाओं के लिए सीएसआई निहिलेंट ने अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस दिया था। यही नहीं सीएम कार्यालय के ई-गवर्नेन्स स्ट्रैटेजिक एंड आईसीटी को गवर्मेन्ट ट्रू सिटीजन (जी2सी) अवार्ड प्रदान किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications