देश से बाहर निकालो सोनिया को, हम बर्दाश्त नहीं कर सकते

न्यूयार्क। इन दिनों अपने रूटीन चेकअप के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिका में हैं लेकिन इस बार उनका यह सफऱ अच्छा साबित नहीं हो रहा है। वजह है कि सोनिया गांधी के अमेरिका में रहने पर कुछ लोग खिलाफत कर रहे हैं।

अमेरिका में एक सिख सुमदाय ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश से बाहर निकाले जाने की मांग की हैं। इस सिख समुदाय का नाम सिख फॉर जस्टिस है जिनका कहना है कि सोनिया गांधी ने अमेरिकी संविधान की धारा- 212(ए)(3)(ई)(2)(3)और अनुच्छेद 604का उल्लंघन किया हैं। जिसके तहत उन्हें देश से बाहर किया जाए।

समुदाय का कहना है कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वे सिख नरसंहार को दबाए जाने का काम सक्रियता से कर रही है। इसके अलावा 1984 में हुए दंगे में अपनी पार्टी नेताओं को बचाने का भी काम कर रही हैं।

और अमेरिकी संविधान ऎसे किसी भी बाहरी शख्स को जिस पर कानून के बाहर जाकर हत्या करने या आदेश देने या मदद करने या किसी भी तरह से सहयोग करने से जुड़ा हो, उसके प्रवेश पर रोक लगाता हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि सोनिया गांधी को तत्काल अमेरिका से निकाला जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+