चुनाव बाद तैयार रहें कमर-तोड़ महंगाई के लिए

Inflation
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की जनता सरकार बनने का इंतजार बेसब्री से कर रही है हर आदमी इस बात पर चर्चा कर रहा है कि इस बार प्रदेष की बागडोर किसके हाथ में होगी। इस बीच कोई यह नहीं सोच रहा कि बाजार क्या इशारा कर रहा है। बाजार के जानकारों ने इस बात के पुख्ता संकेत दे दिए हैं कि चुनाव बाद मंहगाई इस कदर बढ़ेगी कि आम आदमी की कमर ही नहीं टूटेगी वह सीधा चलना भूल जाएगा। पेट्रोलियम की कीमतों से लेकर खान-पान व इलेक्ट्रॉनिक सामानों तक की खरीददारी बजट से बाहर हो जाएगी। ऐसा सिर्फ यूपी में ही नहीं बल्कि देश के अन्‍य राज्‍यों में होगा।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजारों में व्यापारियों ने नये स्टॉक के डिब्बों को अभी तक हाथ भी नहीं लगाया है क्योंकि उनका कहना है कि नये माल का दाम पुराने की अपेक्षा काफी अधिक है। व्यापारी बताते हैं कि नया आने वाला सारा माल अधिक दाम का है अतः जरूरी है कि पहले पुराना माल बिक जाए उसके बाद ही नया माल खोला जाए।

व्यापारियों के यह बयान बताते हैं कि केन्द्र सरकार ने चुनाव के मददेनजर मंहगाई पर अस्थायी रोक लगायी थी ताकि जनता को यह न महसूस हो कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार मंहगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है क्योंकि यदि ऐसा होता तो कांग्रेस को चुनाव में लाभ मिलने की उम्मीदें समाप्त हो जातीं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मंहगाई पर रोक लगायी गयी थी लेकिन 6 मार्च के बाद ऐसा कोई भी बंधन नहीं रह जाएगा।

जानकारों का कहना है कि चुनाव के तत्काल बाद पेट्रोल के दामों में पांच रूपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी ऐसा होते ही चारों ओर से मंहगाई धावा बोल देगी। खाद्यान्न से लेकर अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुंच जाएंगे। उस वक्त सरकार लोगों के आरोपों को कोई जवाब नहीं देगी और राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगाते रहेंगे और जनता उनकी बातों को सुनकर सरकार को कोसती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+