शहला मसूद हत्याकांड: सहेली, सुपारी और सियासत

इस विधायक के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और भाजपा के ही जिलाअध्यक्ष अलोक शर्मा के संबंधो की मधुरता फोटो से देखने को मिली है। एक कार्यक्रम के दौरान साकिब डेंजर के गले में हाथ डाले प्रभात झा खड़े मुस्करा रहे है तो जिलाध्यक्ष अलोक शर्मा भी पास ही खड़े है। इस मामले का खुलासा होने पर अब खुद प्रभात झा सफाई देते हुए अपना पल्ला झाड रहे हैं।
कांग्रेस ने इस खुलासे के बाद भाजपा अध्यक्ष पर काफी गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस ने झा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए तत्काल मामले की जांच की मांग की है और प्रभात झा से अपने पद से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस जल्द ही इस मामले को लेकर क़ानूनी कार्यवाही का रणनीति बना रही है।
पूरे मामले में सबसे रोचक बात यह है कि मसूद हत्याकांड भी राजस्थान के चर्चित केस भंवरी देवी की ट्रैक पर पहुंचता जा रहा है। मसूद के हत्या में अब राजनीतिक षणयंत्र की भी बू आने लगी है। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि शेहला हत्याकांड में गिरफ्तार जाहिदा की सभी राजनीतिक दलों में अच्छी दोस्ती है। कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के चेहरे जाहिदा के फेसबुक एकाउंट में दिखाई देते है।












Click it and Unblock the Notifications