मोहम्मद अजहरूद्ददीन के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

अजहर दिल्ली कोर्ट में पेश नहीं हुए इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है क्योंकि वो चुनावों में व्यस्त हैं। जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्हें हर हालत में सात मार्च को कोर्ट में पेश होना है।
आपको बता दें कि पहले अदालत ने इस मामले की अंतिम सुनवाई के दिन पेश नहीं होने को लेकर अजहर के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। अजहर के खिलाफ मुम्बई के संजय सोलंकी ने याचिका दायर की है। सोलंकी ने अजहर को मुम्बई में अचल जायदाद की खरीद में मदद की थी।
इस जायदाद के लिए 1.5 करोड़ रूपये की डील हुई थी लेकिन बाद में यह डील कैंसिल कर दी गयी। इसके बाद अजहर को सोलंकी को पैसे लौटाने थे जिसे अजहर ने चेक के जरिये वापस करने का दावा किया था लेकिन जो चेक अजहर ने काटा वो बाउंस हो गया। जिसके बाद सोलंकी ने अजहर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications