आकाश में 'आकाश' की गूंज से दहशत में आएगा चीन

720 किलोग्राम वजन वाली इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पूर्णता स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है। डीआरडीओ ने इस मिसाइल को इन्टीग्रेटेड मिसाइल विकास कार्यक्रम के हिस्से के रूप में तैयार किया है। यह मिसाइल जमीन से हवा में 18 किलोमीटर तक मार कर सकती है। यह अपने साथ 55 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ ले जा सकती है।
इस आकाश मिसाइल में एक नहीं ढ़ेर सारी खासियत हैं। अगर इसकी रफ्तार की बात की जाए तो यह अपनी आवाज की रफ्तार की ढ़ाई गुनी स्पीड से चलती है। एक साथ कई लक्ष्यों पर इससे निशाना साधा जा सकता है। इसके अलावा इसे चलते समय या स्थिर करके दागा जा सकता है। इतना ही नहीं हवा में मानव रहित विमानों और लड़ाकू विमानों से दागी जाने वाली मिसाइलों को हवा में मार गिराने की क्षमता भी इस मिसाइल में है।












Click it and Unblock the Notifications