इसरो के चारों वैज्ञानिकों को मिलेगा सफाई का मौका

आपको बता दें कि सरकार की कार्रवाई को लेकर देश के शीर्ष वैज्ञानिकों के बीच छिड़ी रार के बाद अंतरिक्ष विभाग ने समूचे विवाद पर कानून मंत्रालय से राय मांगी थी। एंट्रिक्स-देवास करार में कथित भूमिका के लिए सरकार ने पूर्व इसरो प्रमुख जी माधवन नायर और इसरो में काम कर चुके तीन अन्य वैज्ञानिकों ए. भास्कर नारायण, केआर श्रीधरमूर्ति व केएन शंकर को सरकारी पदों में नियुक्ति के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कानून मंत्रालय ने कहा है कि वैज्ञानिकों को आरोपों की वास्तविक प्रकृति से सूचित कराया जाना चाहिए था। कानून मंत्रालय की यह सलाह अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती से मिले उस परामर्श पर आधारित है जिसमें कहा गया था कि वैज्ञानिकों के खिलाफ कार्रवाई दंडात्मक नहीं है, लेकिन सरकार को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications